बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मंगलवार को कृषि यंत्र योजना के तहत विकासखंड बरहज के परिसर में किसान गोष्ठी एवं एक दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया । जिसमें बताया गया कि किसानों की आय दोगुनी कैसे किया जाएl इस पर किसानों को कृषि विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी गईl लेकिन वहां मौजूद किसानों का कहना है कि हम लोगों को सरसों का बीज देने के लिए बुलाया गया था और यह बताया गया कि किसान मेला दिन के 10:00 बजे से शुरू होगाl हम लोग 10:00 बजे से ही अपना बीज पाने की अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी ने हम लोगों की बात नहीं सुनी और हम लोग बिना खाए पिए सुबह से 3:00 बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन अब भी हम लोगों को बीज उपलब्ध नहीं कराया गया कुछ किसान निराश होकर अपने घरों को वापस चले गए, जबकि विशेषज्ञों का कहना था कि हम अपने गोष्ठी के माध्यम से किसान भाइयों को यह बताना चाहते हैं कि हम लोगों के पास कौन-कौन सी बीज उपलब्ध है और क्या-क्या सुविधा हम किसानो को उपलब्ध कराया जायेगा।
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…
सोनौली क्षेत्र में सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, आबकारी अधिनियम के…