देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के साथ ही राज्य के किसानों को अब तक 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इस योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में कुल 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डिजिटल माध्यम से अंतरित की।
कार्यक्रम में डिजिटल तरीके से जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड के आठ लाख से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत से अब तक राज्य के किसानों को कुल 3,300 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है।
धामी ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती देती है, बल्कि यह उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…