भूमि के गैरकानूनी सर्वे के खिलाफ किसानों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सटे गांवों अंडिका, खुरचंडा, बखरिया, छज्जोपट्टी के किसानों मजदूरों ने, फूलपुर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
किसानों का आरोप है कि पिछले दिनों शासन ने पूर्व सूचना के बिना, चार गाड़ियों में स्थानीय राजस्वकर्मियों के साथ सर्वे किया।स्थानीय किसान अपनी जमीन के अधिग्रहण हो जाने के डर से भयभीत हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर जमीन जा चुकी है।
एसडीएम फूलपुर से वार्ता के दौरान एसडीएम ने किसानों की बात सुनकर ऐसे किसी भी सर्वे की बात को सिरे से नकारा और किसानों की मांग पर इस प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया,जबकि किसानों ने एक हफ्ते का समय दिया हैं।

ज्ञापन देने वालों में पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान नेता राजीव यादव, निशांत राज, अवधेश यादव, विनोद यादव, नंदलाल यादव, चंद्रजीत यादव, बिंदु भारती, कमलेश, ललन प्रसाद, चमेली देवी गीता, संजय कुमार, इंद्रावती, मोहम्मद बदरे आलम आदि मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

5 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

6 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

6 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

6 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago