इफको खाद गोदाम पर किसानों की भारी भीड़, यूरिया खाद की किल्लत से मचा हड़कंप

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा विकास खण्ड अंतर्गत इफको खाद गोदाम बनकटीया दुबे पर गुरुवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

किसानों का कहना है कि वे लगातार तीन दिनों से गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। बुधवार (17 सितंबर) को ई-पॉस मशीन खराब हो जाने के कारण पूरे दिन वितरण बाधित रहा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/amit-shahs-patna-visit-ahead-of-bihar-elections-bjps-strategy-to-be-finalised/

गुरुवार (18 सितंबर) की भोर करीब 3 बजे से ही किसानों की कतार लगनी शुरू हो गई, जिसके बाद सुबह तक गोदाम पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालात ऐसे हैं कि किसान बेकाबू होते दिख रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/rahul-gandhis-vote-theft-expose-today-political-atmosphere-heats-up-ahead-of-press-conference/

किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खाद वितरण में आ रही तकनीकी दिक्कतों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि समय से उन्हें खाद मिल सके और खेती की बुवाई प्रभावित न हो।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago