लटक रहे हाइटेंशन तारों के नीचे जान जोखिम में डाल खेती करने को मजबूर किसान

खेतों में लटक रहे 11 हजार हाइटेंशन तारों को किसान बांस बल्ली के सहारे उपर उठा खेती करने को हुए मजबूर किसान

लाख शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार मौन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथियहवां टोला फत्तेपुर स्थित सीवान में लगे 11 हजार हाइटेंशन के तार किसान मंजेश यादव ,बबलू यादव , राहुल ,अमरनाथ ,मटेलू ,सहित कई लोगों के खेत के उपर से हाइटेंशन बिजली के तार लगे हुए हैं। यह बिजली के तार किसानों के खेतो में पुरी तरह से लटक चुके है। जिन्हें खेतों में खड़े होकर बड़ी आसानी से पकड़ा जा सकता है। बिजली के तार महज जमीन से 6 या 7 फीट की ऊंचाई पर मौजूद खेतों में लटक रहे हैं ।हाइटेंशन के तारों से उपरोक्त किसानों को हर फसली वर्ष मे काफी कठिनाईयों के साथ साथ हर रोज अपनी जान जोखिम में डालकर खेती करने को मजबूर है। किसान खेतों में लटक रहे तारों को बांस बल्ली से उपर उठा कर खेती करते हैं। उपरोक्त किसानों ने यह भी बताया कि खेतों में लटक रहे बिजली के तारों से हम सभी किसान बीते दो वर्षों से काफी परेशान हैं। खेतों में लटक रहे तारों को टाइट करवाने के लिए हम सभी लोग विभाग के लाइनमैन ,जेई सहित विद्युत विभाग कार्यालय नौतनवां को सैकड़ों बार लिखित मौखिक शिकायत किया परन्तु जिम्मेदार ढीले तारों को टाइट नहीं करवा रहे हैं। हर बार जिम्मेदार सिर्फ झूठा आश्वासन देकर टाल मटोल कर रहे हैं। समय रहते अगर विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने नहीं चेता तो किसी दिन लटक रहे तारों से बड़ी घटना हो सकती है।
इस संबंध में एसडीओ विद्युत विभाग नौतनवां रमेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। खेतों में लटक रहे तारों को टाइट करने हेतु जेई लाइन मैन एवं ठेकेदार को आदेशित किया गया है। लगभग एक सप्ताह में लटक रहे तारों को टाइट करवा दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

1 hour ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

3 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

3 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

4 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

11 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

14 hours ago