धान में लगी बीमारियों पर चर्चा करते किसान, केसीसी का कैसे होगा भुगतान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में अन्नदाता अपनी कृषि की हानियों पर एक जगह इकट्ठा हो कर आपस में चर्चा कर रहे हैं कि खेती में लगी पूंजी वापस आने की संभावना नहीं है क्योंकि धान की फसल झुलसा और पिहिका रोग से पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है । फसल में जो पूंजी लगी है वह भी वापस आने की संभावना नहीं है। आज अन्नदाताओं के सामने एक सवालिया प्रश्न है कि हम आखिर केसीसी का भुगतान कैसे करेंगे और दो वक्त की रोटी की व्यवस्था कैसे हो पाएगी। राष्ट्र की परम्परा टीम से 75 वर्षीय जोखई वर्मा ने कहा कि हमारे पास संयुक्त परिवार है आखिर हम दो वक्त की रोटी का इंतजाम कैसे करेंगे अब जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। हमारे परिवार में बाहरी कमाई का कोई और स्रोत नहीं है।शिव पूजन गुप्ता ने कहा कि उधर कोरोना काल इधर खेती बदहाल रूप में मानसून की हानियों में भयानक क्षति हो गई है। ब्लॉक में बैठे वी डी ओ से लेकर उच्च अधिकारी तक किसान की पीड़ा कोई पूछने वाला नहीं है। एक तरफ सरकार की नीति पुआल को न जलाने का आदेश किसानों के लिए सरदर्द बना है। खेती में लगे रोग,अपना परवरिश, के सीसीसी कर्ज अकेले किसान को झेलना टेढ़ी खीर बन गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

6 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

16 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago