प्रशिक्षण से वंचित किसान, जर्जर भवन और उपकरणहीन कृषि कार्यालय की दुर्दशा

बी पी त्रिपाठी/अनिल कुमार गुप्ता

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) उपसम्भागीय कृषि कार्यालय उतरौला में तकनीकी उपकरण न होने से दो वर्षों से किसानों के खेतों का मिट्टी परीक्षण बंद पड़ा है। इसमें मिट्टी परीक्षण बंद होने से तहसील उतरौला क्षेत्र के किसानों की मिट्टी जिला मुख्यालय पर भेजी जाती है। जिला मुख्यालय पर मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट महीनों बाद मिलने से किसानों के उपयोगिता में नहीं रह जाती है।
शासन ने किसानों को खेती के लिए सुविधाएं दिलाने के लिए तहसील स्तर पर उपसम्भागीय कृषि कार्यालय उतरौला में स्थापित किया है। इसमें किसानों के खेतों की मिट्टी परीक्षण, खेती करने के आधुनिक तरीकों व उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है लेकिन कार्यालय का भवन जर्जर होने से इस कार्यालय में वर्षों से किसानों का प्रशिक्षण व गोष्ठी कृषि विभाग ने नहीं कराई गई है। इस कार्यालय में मिट्टी परीक्षण के लिए लगने वाले आधुनिक संयंत्र
फ्लेम फोटो मीटर, डीसी मीटर, डीएम मीटर समेत तमाम संयंत्र कृषि विभाग की उदासीनता से नहीं लग सके हैं। मिट्टी परीक्षण के संयंत्रों के अभाव में इस कार्यालय पर मिट्टी परीक्षण का कार्य बंद पड़ा है। किसानों के मिट्टी परीक्षण के लिए न्याय पंचायतों स्तर पर कृषि विभाग ने संविदा पर टेक्निकल कर्मचारी तैनात कर रखा है जो किसानों के खेतों की मिट्टी नमूना लेकर इस कार्यालय में इकट्ठा करते हैं और उसे जिला मुख्यालय पर परीक्षण के लिए भेजा जाता है। उसकी रिपोर्ट बनाने में महीनों लग जाते हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर किसान अपने खेतों में अनुपात के अनुसार खाद का प्रयोग करते हैं। जिले में तैनात मृदा परीक्षण अध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि मृदा परीक्षण के लिए आधुनिक मशीनों की डिमांड एक वर्ष पहले कृषि निदेशक से की गई है। उसके बाद विभाग को रिमाइंडर भी भेजा गया है लेकिन अभी तक संयंत्र इस कार्यालय को नहीं मिला है। मृदा परीक्षण के लिए प्रत्येक विकासखण्ड से ६०० मृदा इकट्ठा किया गया है। जिसमें अधिकांश मृदा का परीक्षण कर उसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच जिले पर किया जा चुका है। उसकी रिपोर्ट किसानों को भेज दी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

5 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

5 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

6 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

6 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

6 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago