किसान दिवस डीएम की अध्यक्षता में संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किसान दिवस में उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा जायद में आपूर्ति बीजों के संबंध में अवगत कराया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष गेहूं खरीद मूल्य में सरकार द्वारा बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की अपेक्षा 150 रुपये अधिक है।
किसानों ने गेहूं की फसल में आगजनी की रोकथाम हेतु मांग की जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड उपलब्ध है। किसान 112 एवं 101 टोल फ्री नंबर पर सूचना कर सकते हैं। इसके लिए विस्तृत तैयारी की जाएगी और किसान स्वयं भी अपनी ओर से आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए पहल करें। किसानों ने जनपद में धान एवं गेहूं के अतिरिक्त अन्य फसलों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आच्छादित किए जाने की मांग की और समय से ढैंचा बीज, हरी खाद हेतु उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। कई प्रभावित गांवों में बंदर एवं आवारा पशुओं से नुकसान हेतु बचाव की मांग की गई।
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, नहर नलकूप, विद्युत, सहकारिता, कृषि विज्ञान केंद्र, दूध विकास, भूमि संरक्षण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago