किसानो ने किसान पंचायत में मनायी डॉ नन्द किशोर की पुण्यतिथि

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा ) फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित सरस्वती राधाकृष्ण मन्दिर पर, डॉ नन्दकिशोर यादव की छठवीं पुण्यतिथि किसान पंचायत के रूप में मनायी गयी । किसान पंचायत मे डॉ नन्दकिशोर के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर चर्चा के अलावा किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस दौरान किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।
सर्व प्रथम डॉ नन्दकिशोर यादव की छठवीं पुण्यतिथि पर लोगो ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । वक्ताओं ने डॉ नन्दकिशोर यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि डॉ नन्दकिशोर यादव चिकित्सक के साथ साथ किसानों के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते थे । वक्ताओं ने कहा कि आज एक बार फिर गांव गांव में किसान पंचायत की आवश्यकता है। किसानो के मुद्दों को हमेशा मंच से डॉ नन्द किशोर यादव उठाते रहे , और वे किसानों के संघषों में शामिल रहे । किसानों का इस सरकार में शोषण हो रहा है,उनकी जमीनों को जबरदस्ती छीनी जा रही है, चाहे मन्दूरी हवाई अड्डा के विस्तारीकरण का मुद्दा हो ,चाहे फूलपुर तहसील के अन्डिका ,छज्जोपट्टी ,खुरचंदा ,चकिया ,सलेमपुर ,गोखवल ,बखरिया आदि गांवों के किसानों की खेती योग्य जमीनों को जबरदस्ती छीना जा रहा है । किसानों की जमीनों को छीनना किसान के साथ अन्याय है,इसलिए किसान चुप नही रहेगा, क्योंकि किसानों के हित मे डॉ नन्दकिशोर यादव लड़ाई लड़ते रहे हैं और यही डॉ नन्दकिशोर के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होंगी । अंत मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि, जो सरकार किसानों ,महिलाओं ,युवाओं की बात न सुन सके उस सरकार को बदल देनी चाहिए । किसानों को अस्वासन दिया कि किसानों की जमीन की सुरक्षा के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव , कमलेश यादव ,डॉ सुरेश यादव ,रफीक अहमद , डॉ सुभाष यादव , सूरज विश्वकर्मा , राजीव यादव ,राम जग यादव , आद्या प्रसाद सिंह ,बिरेन्द्र यादव ,रामाज्ञा यादव ,आरती आदि रहे । अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शाह मोहमद इस्माइल एवं संचालन दिनेश यादव ने किया । कार्यक्रम के संयोजक बिरेन्द्र यादव एवं राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

1 hour ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

3 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago