कृषक पीसीएसआरएस के नंबर पर मैसेज कर कीट व रोग के नियंत्रण हेतु ले सकते हैं सलाह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने बताया है कि खरीफ हेतु फसलो की बुवाई की तैयारी शुरु कर दी गयी है, इसी क्रम कृषि रक्षा अनुभाग संत कबीर नगर द्वारा खरीफ वर्ष 2024 भूमि शोधन एवं बीजशोधन अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा शत-प्रतिशत बीजशोधन कराने का लक्ष्य है। जिसके क्रम में कृषि रक्षा इकाइयों पर 75% अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराए गए है, जिसका लाभ कृषक भाई पारदर्शी किसान योजना अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से सीधा प्राप्त कर सकते है। बीजशोधन से अधिकतर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। यह जानना आवश्यक है कि जो बीमारियां फसल पकने के समय मे प्रभावी होती है उनका नियंत्रण अधिक श्रम व धन एवं कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग के बाद भी नही हो पाता है। ऐसी स्थिति में कृषक भाई बीजशोधन करके धान की हरदिया जैसी बीमारियों को सफलतापूर्वक प्रभावी नियंत्रण कर सकते है। खरीफ में विशेष रूप धान, मक्का, मूंगफली, अरहर, उर्द, मूँग इत्यादि फसलों में बुवाई के पूर्व बीजशोधन अवश्य करें। जिसमे 2.5 ग्राम थीरम 75% या 2 ग्राम कार्बेंडाजिम 50% प्रति किग्रा बीज की दर से शोधन करें, जैविक कृषि रक्षा रसायन द्वारा सभी फसलों के लिये 5 ग्राम ट्राईकोडर्मा हारज़ियनम प्रति किग्रा बीज की दर से शोधित करें। धान में जीवाणु झुलसा नियंत्रण हेतु 25 किग्रा बीज को 4 ग्राम स्ट्रेप्टोसाईक्लीन के घोल में रात भर भिगो दें एवं छाया में सुखाकर नर्सरी डालें। हरदिया रोग के प्रभावी नियंत्रण के लिए बीजशोधन के साथ साथ जैविक कृषि रक्षा रसायन ट्राईकोडर्मा 2.50 किग्रा/हे० कि दर से भूमिशोधन अवश्य करें। खरपतवार नियंत्रण हेतु सीधी बुवाई की दशा में पेंडीमेथलीन 3.3 से 5.0 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से तीन दिवस के अंदर छिड़काव करें। रोपाई की स्थिति में ब्यूटाक्लोर 50 प्रति० 2.5-3.0 लीटर प्रति हेक्टेयर या प्रेटीलाक्लोर 1.0-1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से रोपाई के तीन दिन के अंदर छिड़काव करें। किसी भी फसल में लगने वाले कीट व रोगों की समस्या के समाधान व सुझाव हेतु कृषक भाई प्रदेश में संचालित सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली ( पीसीएसआरएस) के नंबर 9452247111 एवं 9452257111 पर व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज कर कीट व रोग के नियंत्रण हेतु सलाह प्राप्त कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

2 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

7 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

7 hours ago