Categories: Uncategorized

पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का हुआ आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनियां में पंचायत भवन पर किसान रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े तमाम किसानों का रजिस्ट्री किया गया।
बताया जाता है कि यह रजिस्ट्री किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि ऋण और अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगी। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित डेटा का इस्तेमाल किसानों के बीच भूमि विवादों को निपटाने और एक ही नाम से जुड़े किसानों के डेटा को सही तरीके से रिकॉर्ड करने के लिए किया जाएगा।
फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ कृषकों को सीधे आसानी से प्राप्त हो सकेगा। एडीओ एजी सोनू कुमार ने बताया कि इसके लिए कृषक कृषि भूमि की समस्त खतौनी, आधार कार्ड, आधार पंजीकृत मोबाइलआदि अभिलेख लेकर गांव में लगे कैंप या जन सेवा केंद्र में अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
तकनीकी सहायक प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि किसान रजिस्ट्री के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भूमि पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद कृषकों को फार्मर आइडी मिलेगी,जो आधार कार्ड की तरह होगी।इस कार्ड के जरिए किसानों को एक विश्वस्नीय डिजिटल पहचान मिलेगा। इसके क्रियान्वयन के क्रम में निपनियां गांव में कृषि विभाग द्वारा कैंप लगाया गया कैंप लगने की सूचना पर पंचायत भवन पर किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान 32 महिला व पुरुष किसानों की रजिस्ट्री की गई तथा किसान रजिस्ट्री के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों में जयराम गोंड, सुनीता देवी, रामचंद्र,मनोहर, शिवदयाल, कैलाश, राजकुमार, इंद्रावती, सोमारी, बनारसी आदि मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago