सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील में बुधवार से किसानों के हित में किसान पंजीकरण महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी किसानों को पंजीकृत कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत लेखपाल, ग्राम सचिव, जनसेवा केंद्र संचालक, कोटेदार, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान तहसील क्षेत्र के प्रत्येक किसान का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य में तेजी लाने के लिए लेखपालों को लगभग सात हजार ऐसे किसानों की सूची सौंपी गई है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तो ले रहे हैं, परंतु अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में पंजीकरण से वंचित किसानों की पीएम किसान की किस्तें रोक दी जा सकती हैं।अधिकारियों ने बताया कि आगे चलकर खाद-बीज वितरण, अनाज क्रय, बैंक लोन सहित कृषि से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी जनसेवा केंद्र या लेखपाल कार्यालय पर जाकर शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं। तहसील प्रशासन ने बताया कि यह अभियान किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…
Ai निर्मित वोटर कार्ड बनवाने में न करें ये गलती! एक ही आवेदन बार-बार भरने…
ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…
एक मुकदमा ऐसा भी जिसमें लेन देन कर फतेहपुर काण्ड की मुख्य अभियुक्त की मां…
देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…
फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…