किसान-मजदूर आजमगढ़ आंदोलन ने भारतीय महिला पहलवानों के धरने को समर्थन का किया ऐलान

आजमगढ़ से लेकर जंतर मंतर तक लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंडिका बाग में 54 वें दिन भी धरना जारी रहा। अंडिका बाग की आंदोलनरत महिलाओं ने जंतर मंतर पर चल रहे भारतीय महिला पहलवानों के धरने के समर्थन में नारे लगाते हुए इंसाफ की मांग की।
पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव और किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि मई की तपती धूप में जंतर मंतर पर जहां महिला पहलवान धरने पर बैठी हैं, वहीं सैकड़ों किलोमीटर दूर आजमगढ़ में अंडिका बाग में 56 वें दिन और खिरिया बाग में 206 वें दिन से महिलाएं धरने पर बैठी हैं,आज संघर्ष की कमान हमारी माताओं-बहनों ने थाम ली है तो हम उनके भाई-बेटे पीछे नहीं हटेंगे। ये तानाशाही है कि न्याय के लिए दर्जनों-सकड़ों दिन धरने पर बैठना पड़ रहा है, हर जोर-जुल्म के खिलाफ लड़ेंगे, जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता हम धरने पर बैठेंगे। सरकार को लगता है कि महिला पहलवानों से लेकर खिरिया बाग, अंडिका बाग की माताओं-बहनों को थका देगी तो यह भ्रम छोड़ दे क्योंकि देश में ऐतिहासिक किसान आंदोलन ने संघर्ष की जो इबारत लिखी है, जीत तय है। महिला पहलवानों के समर्थन में आजमगढ़ से लेकर जंतर मंतर तक लड़ा जाएगा, यह हमारे मान, सम्मान, गौरव का सवाल है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा, हमने देश को समझौते से नहीं संघर्ष से आजाद कराया है। हमारा देश खेतों, खलिहानों, पहलवानों का देश है. किसानों-पहलवानों ने बदन पर लगी मिट्टी की शपथ ली है कि इस धरती का सौदा नहीं होने देंगे।
धरने में कौशल्या, चमेला, राम आसरे पाल, जगत, जय प्रकाश, मेवाती चाची, तारा, गीता, कमला, राधिका, निंहका, मालती मौजूद थीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

29 minutes ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

32 minutes ago

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक पहुंची डीएम, 30वीं बार रक्तदान करने वाले बंशबहादुर सिंह की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने…

42 minutes ago

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

6 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

7 hours ago