महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर देउरवां स्थित पैरामाउंट इंटर कॉलेज मे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड के विद्यार्थियों का विदाई का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीन पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भावुक गीतों पर सभी की आंखे नम हो गई l छात्रों- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन पाण्डेय ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। इससे आने वाले समय में नयी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी। विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित छात्र – छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी । इस दौरान राजकुमार शुक्ला, चंद्रहास यादव, कमरुद्दीन सिद्दीकी, देवेंद्र मणि ,अनिल त्रिपाठी, संतोष पटेल, संगम पाण्डेय ,भरत चौहान, शैलेश वर्मा, पंकज चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, अफ सरुन निशा, प्रमिला मिश्रा, मनोरमा वर्मा, काजल विश्वकर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रही।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…