विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया गया आयोजन

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को इंदिरापुरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाए जाने एवं वंचित व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य है। यात्रा शिविर में जनमानस में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं जागरूकता पैदा करने, लाभार्थियों के व्यक्तिगत अनुभव साझा करने ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ और आई.ई.सी. वेन से सूचना का प्रचार-प्रसार किया गया,। नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारों के अनुसार यह जोन-6 की अंतिम विकसित भारत संकल्प यात्रा शिवर रहा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में आयुष्मान भारत के कार्ड्स, स्वास्थ्य शिविर पीएम आवास योजना-ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम पोषण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आयोजन आदि की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अनिल तोमर, अभिनव जैन, सुचित सिंघल, गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी और बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता मोजुद रहे​।
इस विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पार्षद अनिल तोमर ने सभी लोगों को भारत को 2047 तक विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में दर्जन भर से भी अधिक लोग विभिन्न योजना से लाभान्वित हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

5 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

7 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

7 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

10 hours ago