बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। क्षेत्र अंतर्गत रामपुर महुआबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ गोपाल रहे।उन्होंने कहा कि विदाई एक सतत् प्रकिया है।सेवानृति के उपरांत भी शिक्षकों को समाज की जरूरत होती है।सेवानिवृत शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया है।जिससे विद्यालय के बच्चों को बेहतर लाभ हुआ है।इस लिए शिक्षकों का सम्मान जरूरी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सफीक अहमद ने कहा कि हम लोगों को निरंतर इन शिक्षकों से कुछ अच्छा सीखन का अवसर मिला है।आगे भी उम्मीद करते है।इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर महुआबारी से सेवानिवृत शिक्षक जवाहर यादव एवं प्राथमिक विद्यालय हरफोड़ा से सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद याहिया को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल यादव एवं संचालन नंदलाल भारती ने किया। इस दौरान रामबालक सिंह, ताहा सिद्दीकी, मनोज गुप्ता,सर्वर आलम,मेराज खान,रामप्यारे गुप्ता,सफीक अहमद,अशरफ अली,डिम्पल, स्मिता, शिवेंद्र आदि मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…