बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति होने वाले मुख्य राजस्व अधिकारी अवघेश कुमार मिश्र व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा की अनुशासन में रहते हुए बेदाग सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा की सरकारी सेवा जिस भी अधिकारी कर्मचारी को जो अधिकार मिले हैं, वहीं हमारी जिम्मेदारियॉ भी है और हमें पूरे अनुशासन और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए ताकि सेवाकाल के दौरान हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुॅचा सकें। जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शेष सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मौजूद दूसरे कर्मचारियों का आवाहन किया की वे सेवानिवृत्ति कर्मचारियों से प्रेरणा प्राप्त कर अच्छे से अच्छा कार्य करने का प्रयास करें।
विदाई समारोह को मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अजित परेश, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, तहसीलदार कैसरगंज अजय कुमार यादव, डी एच ईआई ओ बृजेश सिंह, कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बी.डी. सिंह, लेखपाल संघ के जयराज सिंह, एमओआईसी जरवल डॉ. रितेश सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। समारोह के अन्त में जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी,कार्यक्रम के अन्त में सेवानिवृत्ति अधिकारियों ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…