महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भिटौली चौकी प्रभारी साहब राव को रविवार को भावभीनी विदाई दी गई l आयोजित विदाई समारोह में फूल-माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई।
क्षेत्र के लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।और लोगों ने कहा कि पुलिस महकमे की आमजन में अच्छी छवि बनाने में साहब राव ने अपने कार्यों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। साहब राव के कार्यों से समाज में उनकी जो पहचान बनी वह साबित करती है कि यदि समाज के हित में समर्पित भाव से निरपेक्ष रहकर कार्य किया जाए तो समाज वैसे अधिकारियों को सिर-माथे पर रखने में संकोच नहीं करता।
इस दौरान सुशील शुक्ला, उमाकांत चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, चंदन मद्धेशिया, रमेश जायसवाल, इन्द्र शुक्ल, सुरेंद्र प्रजापति, पंकज रौनियार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे ।
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…