नवाबगंज थाना प्रभारी को उनके स्थानांतरण पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन

वन्दना शर्मा ने रामदरबार का स्मृति चिन्ह भेट कर दी विदाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना नवाबगंज में थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रामसमुझ प्रभाकर का स्थानांतरण होने पर थाना में मौजूद पुलिस कर्मीयों और प्रधान, प्रधान प्रतिनिधियों, समाजसेवी, पत्रकार,सहित विदाई समारोह में आयोजित हो कर उन्हें विदाई दी।और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समाजसेवी (पत्रकार) धिरेंदर कुमार शर्मा ने शाल भेंट किया तथा नन्ही-सी बिटियां वंदना शर्मा ने रामदरबार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया व विदाई में मौजूद लोगों ने फूल मालाओं के साथ विदाई किया। प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने कहा पुलिस की नौकरी में स्थानांतरण एक आम प्रक्रिया है उन्होंने कहा कि थाने में तैनात उप निरीक्षकों व समस्त पुलिस कर्मियों ने हमारा पूर्ण सहयोग किया तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हुए कानून का राज कायम करने में पुलिस प्रशासन की मदद की। उन्होने कहा कि पुलिस की नौकरी में आना जाना लगा रहता है आप अपनी सकारात्मक सोच से जनता के हितों में कार्य करते रहें और गरीब असहाय लोगों की मदद कर न्याय करें व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। पुलिस के सम्मान तथा हितों के लिए हमने हमेशा कार्य किया है। इस अवसर पर समतलिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर नवाबगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक वेद राम यादव आरक्षी आजाद सिंह ,राधेश्याम वर्मा ,तथा गणमान्य व्यक्तियों में ग्राम प्रधान प्रतिदिन नवाबगंज बेचेलाल जयसवाल ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनगर सेमरा रिंकू सिंह ,ग्राम प्रधान रहीम नगर धोबाही अतुल कुमार सिंह ,ग्राम प्रधान नसरुद्दीन तकम्मस खान भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, जाकिर ,अकील सिद्दीकी ,संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें l

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

4 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

7 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

7 hours ago