केन्द्र के परिक्षेत्र पर सीडर मशीन से धान की सीधी बुवाई कर प्रभारी ने कृषकों को दी जानकारी

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । नानपारा कृषि विज्ञान केन्द्र के परिक्षेत्र पर सीधी बुआई मशीन (सीडर) से प्रजाति क्यूयों की बुआई की गई। धान की सीधी विधि से जिले में लगभग 2000 हेक्टर बुआई हो चुकी है।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने बताया कि धान की सीधी बुवाई करने से किसानों के लागत मूल्य का समय एवं मानव श्रम की काफी बचत होती है। डॉ के एम सिंह ने बताया कि धान की मशीन से पलेवा करके अथवा सूखा खेत तैयार करके बुआई करें। इस विधि में खरपतवार अधिक आने की संभावना रहती है, इनके प्रबंधन हेतु बुवाई के 24 घंटे के अंदर खेत में नमी की स्थिति में पेंडामेथिलीन 30% ई सी – 1.33 लीटर अथवा पाइरेजोसल्फ्यूरान इथायल 10% डब्लू पी – 80 ग्राम प्रीइमर्जेंस (खरपतवार के जमाव से पूर्व) का 200 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करें। बुआई से 12 से 14 दिन पर पहली सिंचाई करें। इसके बाद पेनाक्सुलम 1.02% + सायहेलोफोप 5.1% (विवाया) – 800 मिली अथवा बिसपायरीबेक सोडियम 10% एस सी – 100 मिली प्रति एकड़ खरपतवारनाशी का 15 से 18 दिन पर 200 पानी में घोल बना कर स्प्रे करें।
केंद्र के पादप प्रजन वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि इस वर्ष धान की सुगंधित प्रजाति पूसा बासमती- 1885, पूसा बासमती- 1886, पूसा बासमती- 1692, काला नमक सिद्धार्थनगर की लोकल प्रजाति एवं पूसा नरेंद्र काला नमक -1 तथा जलभराव प्रतिरोधी प्रजातियाँ – आई आर -64 सब -1, एन डी जी आर-702 का बीज उत्पादन किया जा रहा है, जिसे आगामी वर्ष में जिले के किसानों उपलब्ध कराया जायेगा। डॉ एस बी सिंह ने बताया कि खेत की सामान्य उर्वरता पर बुआई के समय 50 किलो डी ए पी, 25 किलो एम ओ पी एवं 25 किलो यूरिया का प्रयोग करें।
पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ हर्षिता ने बताया कि कार्बेंडाजिम अथवा थीरम 50 ग्राम तथा स्ट्रेप्टोमाइसिन 4 ग्राम प्रति 25 किलो बीज को उपचार करके बुवाई करें। जिससे बीज जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

35 minutes ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

2 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

3 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

3 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

11 hours ago