गर्मी से राहत देने के लिए कक्षाओं में लगें पंखे

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल, छित्तुपुर में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मी से राहत देंते हुए दस अदद सीलिंग पंखे लगवाये गए। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल में बच्चो की कक्षाओं में लगाने हेतु उक्त 10 पंखे प्रदान किये गये है । इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सचिव/ प्रतिभा जायसवाल, उपाध्यक्ष/विभा सिंह, कोषाध्यक्ष/ पूजा सिंह एवं सदस्या/रितिका सिंह उपस्थित थीं ।
ज्ञातव्य हो की 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल,छित्तुपुर का निरीक्षण किया था । इसी क्रम में उन्होने जूनियर हाईस्कूल,छित्तुपुर के भवन,प्ले ग्राउंड एवं कक्षाओं का भी निरीक्षण कर इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय में होने वाली असुविधाओं का संज्ञान लिया था ।
एक औपचारिक वार्ता में मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका सक्सेना ने बताया की रेलवे कालोनी में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल में अधिकांश बच्चे रेलवे कर्मचारियों के पढ़ने आते है, ऐसे में हमारा नैतिक दायित्व है की बच्चों को पठन-पाठन में कोई असुविधा नहीं हो । इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल में महिला समिति के सौजन्य से आर ओ वाटर प्यूरिफायर एवं वाटर कूलर का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर विद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविरों एवं जागरूकता अभियानों का आयोजन भी किया जाता है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

34 minutes ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

1 hour ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

1 hour ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

2 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

4 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

4 hours ago