नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत होने पर परिजनों ने शनिवार देर रात अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात को आक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने आक्सीजन पाइप को सिलेंडर से जोड़े बिना ही लगा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी टोला तितलियां निवासी संदीप कन्नौजिया की पत्नी विद्या कन्नौजिया 27 वर्ष को शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी रतनपुर लाया गया। परिजनों ने बताया कि रात लगभग 12 बजे विद्या की सामान्य प्रसव से डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद स्टाफ नर्स ने बताया कि नवजात की सांसें धीमी हैं और उसे आक्सीजन की जरूरत है। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने आक्सीजन तो लगा दी, लेकिन आक्सीजन पाइप सिलेंडर से कनेक्ट नहीं था। कुछ देर बाद स्टाफ ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजन नवजात को लेकर नौतनवां स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्चे को मृत बताया। इसके बाद परिजन पुनः रतनपुर सीएचसी पहुंच कर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना है कि प्रसव से पहले और बाद तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जबकि फोन पर बुलाने के बावजूद डॉक्टर नहीं पहुँचे।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक व जिम्मेदार चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago