महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र में धड़ल्ले से परोसे जा रहे हैं नकली चाय पत्ती, रंग रोगन वाली चाय पत्ती का बना चाय पी कर रोगी हो रहे है लोग। महुआ बाजार, चिरकुटिहा, हसीनपारा, पिपरा राम, बक्सरियां, समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में एजेंट सक्रिय हैं जो छोटे से लेकर बडे़ दुकानों पर लोकल चाय बेंच कर मालामाल हो रहे हैं वहीं भोली भाली जनता एक बडे़ रोग को निमंत्रण देने में लगा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग सब कुछ जानने के बाद भी अंजान बन चुका है और जनता जहरीली चुस्की लेने में लगी हुई हैं। केमिकल युक्त चाय थोड़ा सा डालने से ही पीला हो जाता है चाय, लोगों को लगता हैं अब इससे बढ़िया चाय और कहीं नहीं मिल सकता। अगर जिम्मेदारों की लापारवाही ऐसे ही बनी रही तो आने वाले समय में कैंसर रोगियों की संख्या बहुतायत होगी। विनोद कुमार, राजा राम, डाक्टर अनीश, अशफाक अहमद, सुरेश निषाद ने सासन प्रशासन से केमिकल युक्त चाय को बंद करवाने की मांग की है।
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…