सुहेलवा वन्य जीव अभ्य्यारण प्रोजेक्ट टाइगर अभियान शुरू

बलरामपुर- (राष्ट्र की परम्परा)भारत नेपाल सीमा पर स्थित सुहेलवा वन्य जीव अभ्यारण को “प्रोजेक्ट टाइगर” में शामिल करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बलरामपुर फर्स्ट टीम ने स्कूली बच्चों के बीच जाकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा के बच्चों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सोहेलवा जंगल को प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल करने की मांग की। बलरामपुर फर्स्ट की ओर से सर्वेश सिंह ने स्कूली बच्चों को सुहेलवा जंगल के संरक्षण और उसके संवर्धन से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोहेलवा जंगल बलरामपुर की एक धरोहर है। प्राकृतिक स्वरूप के संरक्षण और इको टूरिज्म के विकास में यह जंगल बलरामपुर को आर्थिक उन्नति के मार्ग पर ले जाने में सक्षम है। बलरामपुर फर्स्ट की ओर से सचिन कुमार सिंह ने बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया और जंगल के महत्व को बताया। जंगल के वृक्ष, वनस्पतियों और जानवरों के बारे में चर्चा कर उनके संरक्षण के विषय पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला और बताया कि सोहेलवा जंगल में टाइगर मौजूद है इसलिए यहां प्रोजेक्ट टाइगर लागू किया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मौजूद ग्राम प्रधान सर्वानंद मिश्रा ने बलरामपुर फर्स्ट के अभियान की प्रशंसा की और इस अभियान में अपने सक्रिय योगदान का आश्वासन दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा की प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव और बलरामपुर फर्स्ट के सुजीत शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और इकोसिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जंगल के संरक्षण पर बल दिया और सोहेलवा को प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अंतर्गत विकसित किए जाने की बात कही।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

35 minutes ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

45 minutes ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

3 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

16 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

22 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago