दूल्हा को लूटने वाली फर्जी दुल्हन अपने साथियों के साथ हुई गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास सिक्स लेन के सर्विस रोड पर सात सितंबर को, हरियाणा के दूल्हों के साथ हुई लूट की घटना के मामले में अहिरौला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के दूल्हे निजामाबाद के शीतला माता मंदिर से शादी कर ऑटो से लौट रहे थे, तभी लुटेरी दुल्हने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर फरार हो गई थी।
दस सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के बावल थाना क्षेत्र के खरूमपुर गांव निवासी हरिराम ने अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के बरउद गांव निवासी रामकुमार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हेना गांव निवासी रामकुंदन, राज तिवारी और दो लड़कियां व कुछ अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात ने, शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी व छल करके तीन लाख 47 हजार रुपये व कुछ जेवर व कपड़े और तीन मोबाइल लेकर भाग गए है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को अहरौला थाने की पुलिस ने फुलवरिया बाजार में करीब 12.45 बजे अभियुक्त अंगद कुमार निवासी विहराबुजुर्ग थाना अतरौलिया, बृजेश कुमार निवासी कौड़िया शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, रामबुझ निवासी लेदौरा थाना अहरौला, राजकुमार निवासी बरऊद थाना सरपतहां जनपद जौनपुर, रामसुन्दर उर्फ कुन्दन निवासी ढेमा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर व कंचन निषाद निवासी लेदौरा (बलुहअवा) थाना अहरौला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 83,000 रुपये बरामद किए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

37 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago