फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)04 अक्टूबर..जिले में 4 अगस्त को मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी/अधिकृत सी0आर0एस0 पोर्टल से मिलता-जुलता फर्जी पोर्टल बनाकर कूटरचित ढंग से जन्मप्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लैपटाप, 1 स्कैनर, 3 प्रिन्टर, 5 एंड्रायड मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, 20 आधार कार्ड, 1 फिंगर प्रिंट स्कैनर, 1 कैमरा व मुहर आदि बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगण अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त कार्य किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि फर्जी वेबसाइड के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने का कार्य हमलोगो द्वारा पिछले एक वर्ष से विभिन्न राज्यों में भी अपने डोमेन/वेबसाइड का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के अन्तर्राज्यीय लिंकेज की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित राज्यों/जिलों से भी कार्यवाही कराने कराने हेतु सम्पर्क स्थापित किया जा रहा हैं।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

36 minutes ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

2 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

2 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

3 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

11 hours ago