Categories: Uncategorized

विविधता का सम्मेलन व संस्कृति का परिचायक है मेला-रमाकांत

33 वां दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मेला विविधताओं का सम्मेलन व ग्रामीण संस्कृति के परिचायक होते हैं। मेले एवं त्योहार जहां आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं, वहीं ग्रामीण लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी है। यह बातें रमाकांत उर्फ स्टैंडर्ड पांडेय ने कही। वह शुक्रवार की सायं दुदही ब्लाक के दुमही देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 33 वें दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला में पहलवानों का हाथ मिला कुश्ती का शुभारंभ कर रहे थे। बीडीसी सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने कहा कि
मेला संस्कृति को संजोये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कुश्ती भारत की प्राचीन कला है। जिसमें पहलवान शारीरिक सौष्ठव व त्वरित विवेक का प्रदर्शन करता है।
कुश्ती में दो दर्जन से अधिक जोड़ में पहलवानों ने अपने कला कौशल व दमखम का प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ मुकाबलों में पडरौना के दिनेश ने लखनऊ के बादल, बगहा के कैलाश ने कौशांबी के संतलाल, प्रयागराज के संतोष ने मध्यप्रदेश के रामू, राजापाकड़ के जवाहिर ने जमुआन के अमित, बगहा के बबलू ने खोटही के खेम को हराया। तमकुहीरोड के शैलेश व फाजिलनगर के प्रदीप, रामसागर के फरदीन व फाजिलनगर के संदीप, खोटही के जितेंद्र व बगहा के बबलू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके पूर्व गुरुवार की सायं शरद पूर्णिमा पर देवी आराधना के साथ मेला का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पुजारी नगीना दास के मंत्रोच्चार के बीच लोककल्याण के निमित्त देवी की पूजा की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र राय ने की व संचालन प्रिंस शुक्ल ने किया। पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, मेला समिति के अध्यक्ष हिरन तिवारी, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, पूर्व बीडीसी अनवर अंसारी, जयप्रकाश पांडेय, उपेंद्र आर्य, हरेंद्र राय, पिंकू खरवार, राजकुमार, मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, चुन्नु मिश्र आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

20 minutes ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

2 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

3 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

5 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

5 hours ago