राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश- अवधेश यादव


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा नेता अवधेश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि एक अधिवक्ता जानबूझकर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रहे है।
राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विजयलक्ष्मी गौतम एवम इनके पट्टीदारों से संबंधित पुस्तैनी जमीन का एक प्रकरण अधिवक्ता से चल रहा है, जिस पर ये लोग सैकड़ो वर्ष से शांतिपूर्वक मय मकान व सहन आबाद हैं।
इसमें वास्तविकता यह है कि क्रेतागण ने बैनामा आ. न. 2928 में उत्तर पूर्वी कोने पर लिए हैं और कब्जा आ. न. 2906 में उत्तर पश्चिमी कोने पर चाहते हैं। मामला दीवानी न्यायालय में विगत 17 वर्षों से विचारधीन है और इसके बावत आज तक किसी से कोई विवाद इस जमीन को लेकर नहीं हुआ।
इस मामले में किसी साजिश के तहत मा. मंत्री जी का छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विगत 10 तारीख को उपजिलाधिकारी महोदय ने एक टीम गठित कर मौके पर पैमाइश के लिए भेजा। टीम जब पहुँची तो अधिवक्ता ने पैमाइश से इनकार कर दिया।
दूसरे दिन 11 नवम्बर को फिर से 2 बार टीम आयी पर अधिवक्ता बार-बार बहाने बनाकर भटकाता रहा और मौके से नदारद रहा।
इससे साफ जाहिर होता है कि जानबूझकर कर मन्त्री की छवि को धूमिल किया जा रहा है।रकबा नंबर 2928 में उनका लिखना है और सामने 2906/2 मंत्री जी के खानदान का पुस्तैनी जमीन है जिसको वकील साहब साजिश के तहत हड़पना चाहते हैं।
जबकी राजस्व के मानचित्र से रकबा नंबर 2911 के आमने रकबा नंबर 2906 है जिसका रकबा नंबर 2928 से कोई वास्ता नहीं है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago