नकली पोटाश बनाने वाली फैक्ट्री का फर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

टिकुलहिया रोड कस्बा निचलौल में छापेमारी

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध गतिबिधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरूद्ध कुमार के निर्देशन में सत्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना निचलौल के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस द्वारा शुक्रवार को टिकुलहिया रोड कस्बा निचलौल में छापेमारी की गयी तो छापेमारी के दौरान नकली पोटाश बनाने के उपकरण व प्रदार्थ तथा 24 बोरा तैयार नकली पोटाश खाद बरामद हुआ तथा खाद का परिवहन करने वाला वाहन व खाद बनाने वाले तीन अभियुक्त जिउत पुत्र प्रभंश निवासी आजाद नगर कस्बा निचलौल थाना निचलौल जनपद महराजगंज ,अकाश पुत्र जिउत निवासी आजाद नगर कस्बा निचलौल थाना निचलौल जनपद महराजगंज , विनोद कुमार प्रजापति पुत्र गणेश प्रजापति निवासी महाशय मुहल्ला वार्ड नं-3 थाना निचलौल जनपद महराजगंज को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बरामद नकली खाद के सम्बंध में थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 618/23 धारा 419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया गया।वही बरामद हुए सामानों मे तैयार नकली पोटाश उर्वरक के चौबीस बैग , आईपीएल के तीन खाली बैग, प्राइवेट लिमिटेड एक बोरी अर्धनिर्मित पोटाश उर्वरक , सिलाई मशीन , इलेक्ट्रिक वजन तौलने की मशीन ,नमक , मोरंग , रंग , एक वाहन जीप । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह थाना निचलौल,हे0का0 रवि प्रताप सिंह, हे0का0 शक्ति पाण्डेय,हे0का0 राज नरायन यादव,का0 आनन्द यादव, का0 संदीप गौतम,का0 मृत्युजंय तिवारी थाना निचलौल जनपद महराजगंज आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago