सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कि मौत दूसरा व्यक्ति घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बरदह थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं उसका प्रधान साथी गंभीर रूप से घायल होकर काल के गाल में जाने से बाल बाल बच गया। और गंभीर अवस्था में ग्राम प्रधान को डाक्टरों ने जौनपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुभम राय 45 वर्ष पुत्र बांकेलाल राय निवासी ग्राम हरिशचन्द्रपुर थाना बरदह अपने साथी ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम हरिशचन्द्रपुर के साथ मोटर सायकिल से, जौनपुर किसी कार्यवश गये थे। जौनपुर से घर वापस लौटते समय ठेकमा के करीब मुडहर मोड पर सड़क पार करते हुए एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेकमा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने शुभम राय को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव को बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष बरदह ने बताया कि चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांचोपरान्त सुसंगत कार्रवाई की जायेगी ।और बहुत जल्द ही फरार चालक भी गिरफतार कर लिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago