डीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं रोविंग के नेशनल कोच राजेश यादव को किया सम्मानित
राजेश यादव ने एशियाड खेल में जीता है 5 मेडल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कैम्प कार्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं रोविंग विधा के नेशनल कोच राजेश यादव को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजेश यादव द्वारा हांगझाऊ चाइना एशियाड खेल में 05 मेडल जीतने एवं उनकी उपब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप जनपद के युवा खिलाड़ियों के यूथ आइकॉन हैं। इससे युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा तथा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनका उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये गौरव की अनुभूति करता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में स्थित कांशीराम स्टेडियम के रोनोवेशन, स्वीमिंग पूल, इनडोर हाल, स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण हेतु कार्यवाही कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिये जल्दी स्टेडियम के निर्माण की कार्यवाही तथा गांव-गांव में खेल मैदान विकसित कराने की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, स्पोर्टस एकेडमी कंचनपुर राकेश यादव, ओंकार नाथ यादव, पहलवान जनार्दन यादव, सर्वेश, रमेश, मनीष चौहान, निहाल दूबे सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…