रोटरी क्लब के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर कारगिल योद्धाओं को किया याद
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम जिला परिषद मार्केट स्थित गांधी पार्क में फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर जिले के दो कारगिल योद्धाओं को याद किया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष सी.जे.थॉमस ने कहा कि नौतनवा कस्बे में दो कारगिल सेनानियों की शहादत आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए एक मिसाल है। क्लब के सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के 23 साल बाद भी इन दोनों सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। असिस्टेंट गवर्नर डॉ.भरत ठाकुर श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद प्रदीप कुमार थापा का जन्म 1 अगस्त 1960 को नौतनवा कस्बे के महेंद्र नगर में हुआ था। उन्हें 27 दिसंबर 1977 को गोरखा राइफल्स में हवलदार के रूप में नियुक्त किया गया था और 9 नवंबर 1999 को भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन से लड़ते हुए शहीद हो गए।
कारगिल युद्ध में शहीद हुए महराजगंज जिले के इन दोनों जवानों की याद में गांधी पार्क में दो पौधे लगाए गए। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि ये पेड़ उनकी स्मृतियों को संजोने में मदद करेंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, आत्माराम गुप्ता, डॉ. ए वी त्रिपाठी, अनूप कुमार टिबरेवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. डी.के. साहनी, दिग्विजय सिंह, डॉ परितोष सिंह, सद्दाम हुसैन और देवेश पांडे सहित गांधी आश्रम के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…