बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या अपने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल प्रवास के क्रम में गुरुवार को बक्सर (बिहार) जाते समय गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पहुंचे। यहां गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रेरणास्रोत डा. पंड्या जी के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया।गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे द्वारा शक्तिपीठ की गतिविधियों से अवगत कराया गया। सभी के चेहरे पर उनकी उपस्थिति से विशेष उत्साह और आस्था का भाव देखा गया डा. पंड्या ने शक्तिपीठ प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…