बलहा, नानपारा व मटेरा विधानसभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक ने किया भ्रमण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा, नानपारा व मटेरा के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई फ्लाईंग स्क्वायड टीम तथा एस.एस.टी. बैरियर का निरीक्षण कर आदर्श आचार संहिता व व्यय अनुवीक्षण का पालन कराये जाने हेतु संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
व्यय प्रेक्षक श्री मुरूगन ने गिरिजापुरी बैराज पर तैनात एसएसटी तथा बेलछा बैरियर पर तैनात एस.एस.टी. एवं एफ.एस.टी. की गतिविधियों का जायज़ा लेते हुऐ निर्देश दिया कि वाहनों की जांच के दौरान संयमित व्यवहार करें। व्यय प्रेक्षक ने तैनात टीमों को यह भी निर्देश दिया कि वन क्षेत्र में रात्रि के समय काफी सावधानी पूर्वक कार्य करें। टीमों को यह भी हिदायत दी गई जांच के दौरान वाहन व ड्राईवर का ब्यौरा लें तथा मोबाइल नम्बर भी नोट कर लिया जाय।
उल्लेखनीय है कि व्यय प्रेक्षक श्री मुरूगन ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नानपारा का भ्रमण कर रिसिया मोड़ व मटेरा पर तैनात एसएसटी, तथा ईमामगंज चौराहा के निकट एफएसटी तथा कुर्मियनपुरवा मोड़ पर एसएसटी तथा भारत-नेपाल सीमा के निकट समतोलिया कैम्प के निकट एसएसटी की गतिविधियों को जायज़ा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रेक्षक के लाईजन आफिसर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

2 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

3 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

3 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

7 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

7 hours ago