व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने किया बलहा व नानपारा क्षेत्र का भ्रमण

एस.एस.टी. व एफ.एस.टी. की गतिविधियों से हुये रूबरू

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने विधानसभा क्षेत्र नानपारा एवं बलहा का भ्रमण कर क्षेत्र में तैनात फ्लाईंग स्क्वायड टीम तथा एस.एस.टी. बैरियर्स का निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता/निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य की जा रही कार्यवाही की बाबत जानकारी प्राप्त की।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नानपारा के भ्रमण के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री गुरूगन ने नानपारा बाईपास पर मौजूद फ्लाईंग स्क्वायड टीम की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। एफएसटी प्रभारी अवर अभि. स.न.ख. नानपारा मो. ज़ीशान ने बताया कि अब तक 15 वाहनों की जांच की गई है। वाहन जांच पंजिका का अवलोकन करते हुए व्यय प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि जांच किये गये वाहनों के बारे में यह भी अंकित किया जाय वाहन कहां से आ रहा है और उसे कहां जाना है। साथ ही यात्रा के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जाय। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा के निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक मुरूगन ने मोतीपुर वन बैरियर, बेलछा वन बैरियर एवं बिछिया वन बैरियर पर तैनात एफ.एस.टी. व एसएसटी टीमों की गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए अभिलेखों का अवलोकन करते हुए कहा कि निर्वाचन की शुचिता को बनाये रखने के लिए एफएसटी व एसएसटी टीमों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सभी टीमें मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करायें।
इससे पूर्व व्यय प्रेक्षक ने मोतीपुर गेस्ट हाउस में उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा अर्सनाल, थानाध्यक्ष मोतीपुर दद्दन सिंह व मुर्तिहा अमितेन्द्र सिंह व अन्य के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि क्षेत्र में एफएस व एसएस टीमों की गतिविधियों का पर्यवेक्षण करते रहें तथा क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों के बारे में जानकारी दी जाय ताकि आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ व्यय अनुवीक्षण का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

15 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

19 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

21 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago