विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ग्वालियर स्टेशन पर प्रदर्शनी

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा) रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में ग्वालियर के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह दिन देश के विभाजन की त्रासदी से पीड़ित लोगों के दर्द को याद करने और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का है। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण लाखों लोगों ने विस्थापन का दंश झेला। आज हम सभी उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि देश इस इतिहास को कभी न भुलाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्वालियर आर आर वर्मा, स्टेशन प्रबंधक जी एस राठौर, प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल मनोज शर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता टेली पीएन तिवारी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज शर्मा, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक कैलाश कुमार मसकोले, मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रवीण पचौरी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनीष विसोनिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बलराम मीना, मुख्य कार्यालय अधीक्षक मनोज सिंह, लिपिक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय एवं अन्य कई विभागों के कर्मचारी व पर्यवेक्षक और यात्रीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक बी एस कसाना द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु 15 दिवसीय मेला का हुआ समापन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उ०प्र० ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का आयोजन शासन के निर्देशानुसार दिनांक…

4 minutes ago

प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला, शिक्षिका गायब, विभाग बेखबर

बीएसए ने लिया रसोईया सीमा यादव से विद्यालय की जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर…

8 minutes ago

गौरीबाजार पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गौरीबाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले…

11 minutes ago

दीपावली पर पटाखों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व पर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी…

18 minutes ago

🌕 19 अक्टूबर 2025 का अंक राशिफल

पंडित सुधीर तिवारी से जानें रविवार का भाग्यफल (Aaj Ka Ank Rashifal 19 October 2025,…

23 minutes ago

जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश संत कबीर…

26 minutes ago