मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ईवीएम (Electronic Voting Machine) की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस पर साइबर थाना मुजफ्फरपुर ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामले सकरा और बरूराज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं को जोड़कर संयुक्त केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला बरूराज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 43 का है, जहां एक युवक ने वोट डालते समय ईवीएम की तस्वीर खींचकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दी। जांच में आरोपी की पहचान कमलेश लाल यादव के रूप में हुई है।
दूसरा मामला सकरा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां सदानंद यादव, निवासी सादिकपुर मुरौल गांव, ने मतदान के दौरान बूथ पर ईवीएम का वीडियो बनाया और 7 नवंबर को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने दोनों मामलों को जोड़ते हुए संयुक्त एफआईआर दर्ज की।
हिमांशु कुमार ने बताया कि ईवीएम की फोटो या वीडियो बनाना निर्वाचन आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है। पुलिस तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कंटेंट किन प्लेटफॉर्मों पर और कितने लोगों तक फैला। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को इसी तरह के मामले में यदुवंशी अभिषेक नामक युवक पर एफआईआर दर्ज की गई थी। लगातार ऐसे मामलों के सामने आने से चुनाव आयोग और साइबर पुलिस सतर्क हो गई है।
ये भी पढ़ें – ग्राम पंचायत नदुआ में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण की उठी मांग
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…