राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम व वीवीपीएटी मशीनों का किया गया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशन में और राजनीतिक दलों की उपस्थिति में आज फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के दौरान खराब पाई गई ईवीएम व वीवीपीएटी मशीनों का निरीक्षण किया गया और उनको गोरखपुर भेजे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
ईवीएम मशीनों हेतु नोडल अधिकारी और एक्सईएन जल निगम ने बताया की पूर्वाह्न 11:00 बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में और जिलाधिकारी के निर्देशन में एफएलसी में खराब पायी गई मशीनों के भंडारण कक्ष को खोला गया और मशीनों की गिनती की गई। जनपद में एफएलसी के दौरान 75 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 158 वीवीपीएटी खराब मिली थी, जिनका सुरक्षित भंडारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार खराब मशीनों की स्कैनिंग कर उनको सुरक्षित गोरखपुर भेज दिया जाए। इस संदर्भ में उन्होंने अपर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि स्कैनिंग के उपरांत सभी खराब मशीनों का पूरा विवरण निर्वाचन आयोग को उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही जिले में क्रियाशील मशीनों की उपलब्धता के विषय में भी सूचना निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जायेगा।
उन्होंने बताया की सभी दलों के प्रतिनिधियों ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संतोष व्यक्त किया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन जल निगम आसिफ हुसैन, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, एडीपीआरओ सच्चिदानंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

4 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

5 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

5 hours ago