लौह पुरुष के जन्म दिवस पर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया है कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर, 2023 को शासन द्वारा “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि पृथक-पृथक कार्यक्रमों को अपने स्तर से प्राथमिकता के आधार पर आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
31 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से प्राइमरी विद्यालय के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली निकाली जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 09 बजे से लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के “स्लोगन” का संकलन किया जायेगा, जिसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। दोपहर 12 बजे से जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जाएगा, जिसके लिए संयुक्त सेवी संस्था/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अपराह्न 01 बजे से वृद्व एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया जाएगा, जिसके लिए स्वयं सेवी संस्था/जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। 2 बजे से भाषण प्रतियोगिता( विषय:- सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व) का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया को नामित किया गया है। अपराह्न 4 बजे से सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके लिए श्रम कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

7 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago