न्यायालय द्वारा दिए गए बेदखली के आदेश का हुआ पालन

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
लगभग 50 वर्षों से कब्जा की हुई जमीन को तहसील प्रशासन ने खाली कराया।
सगड़ी तहसील के नायब तहसीलदार राघवेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवरा नैनीजोर नई बस्ती गांव पहुंचकर, गाटा संख्या 3387 और 3388 में अतिक्रमण हुए करीब 1974 से नवीन परती की जमीन को जेसीबी लगाकर खाली कराया।
नायब तहसीलदार माघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय सगड़ी से अतिक्रमण को खाली करने का आदेश हुआ था ।जिसके क्रम में शनिवार को बेदखल किया गया है। इसमें आरजी देवारा अजगरा मगरवी गांव निवासी टेना, नरोत्तम, भीमल, सूर्यपाल ,महत्तम ,रामदेव ,कमला, राहुल ,अजय आदि काबिज थे। इस दौरान नायब तहसीलदार राघवेंद्र सिंह की टीम में राजस्व निरीक्षक रामसुंदर यादव, लेखपाल त्रिभुवन यादव, हीरालाल यादव, दिनेश पटेल ,रितेश यादव मौजूद रहे ।
रौनापार उप निरीक्षक संतोष कुमार द्वारा मय पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को खाली कराया गया।
बता दें कि इस जमीन पर काफी दिनों से मंडई, कट्रेन, पक्की दीवाल बनाकर कब्जा किया गया था।
जिसको शनिवार को राजस्व टीम ने पूर्णतः खाली करा दिया गया ।
लगभग 50 वर्षों से कब्जा की हुई जमीन को खाली कराया गया।
कब्जेदार का कहना है कि हम लोग विस्थापित होकर यहां आए थे और 1974 से रह रहे हैं।
जबकि ग्राम प्रधान विनोद विश्वकर्मा का कहना है कि यह सभी लोग दूसरे गांव के निवासी हैं। सभी लोगों के पास निजी अपना आवास है ।यह हमारे गांव में कब्जा करके 50 साल से बैठे हुए हैं ।जिसे खाली कराया गया है। दो जेसीबी लगाकर पूरे अतिक्रमण क्षेत्र को खाली कर दिया गया है ।एक महिला भिमल के घर की जो आवासीय मंडई थी उसको एक सप्ताह का समय दिया गया है ,उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया कि वह स्वयं खाली कर ले।
ग्राम प्रधान का कहना है कि तहसीलदार न्यायालय में काफी दिनों से मुकदमा चल रहा था जिसको शनिवार को न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

5 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

6 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

6 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

17 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

18 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

18 hours ago