पथरदेवा में गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
तरकुलवा/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के पथरदेवा मे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। मुख्य यजमान जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह के साथ ही सैकड़ों गायत्री साधक एवं समाज के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, प्रबुद्ध आमजनों की उपस्थिति में यज्ञ की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय कस्बे में मुख्य यजमान जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं द्वारा पद यात्रा निकाली गई। यज्ञ की महत्ता पर चर्चा करते हुए यजमान सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यज्ञ किसी एक व्यक्ति से संपन्न नहीं हो सकता है। इसकी सफलता के लिए सभी की भागीदारी एवं सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने आम जनों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के संचालन यज्ञ के संयोजक ओमप्रकाश मद्धेशिया ने किया। भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,चेयरमैन कमलेश सिंह क्रांति,उमापति चतुर्वेदी,रामस्वरूप, अनिल कुमार मद्धेशिया, विंध्याचल मद्धेशिया,मुदित बाबा,हीरा मद्धेशिया,महंथ मद्धेशिया,अंजय, बृजेश शुक्ल,रमेश मद्धेशिया,पिंटू मद्धेशिया,रविंद्र मद्धेशियाआदि उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…