मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर संजीवनी प्रदान करने वाला “एक वृक्ष”मां के नाम हर एक व्यक्ती को लगाना चाहिए। उक्त बातें पीएस फाउंडेशन स्वावलंबन महिला समिति की अध्यक्षा स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को वृक्षारोपण के दौरान महाकाली अंधेरी पूर्व में कहीं। शर्मा ने आगे कहा कि सोचिए जब धरती पर वृक्ष ही नही रहेगा तो हमारा आप का जीवन कैसे सुरक्षित रहेगा। इस लिये हर व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुये एक वृक्ष अवश्य लगायें जिससे सभी का जीवन खुशहाल बना रहे। और उन्होंने इस वृक्षारोपण को एक वृक्ष मां के नाम से नामकरण किया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, उमेश उपाध्याय, पुष्पा त्रिपाठी, गिरीश रावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का भी हुजूम मौजूद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप शर्मा और स्वीकृति शर्मा द्वारा मेडिकल, शिक्षा, साफ सफाई व अन्य जन समस्याओं के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत उपयोगी व सराहनीय है। जिसका लोगों को पूरे अंधेरी विधानसभा में भरपूर लाभ मिल रहा है।
एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…