विद्यार्थी परिषद का हर कार्यकर्ता मां भारती का सेवक – शशांक मणि

आज के परिवेश में छात्र संघ की भूमिका विषय पर आयोजित हुई युवा संगोष्ठी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया के परेड ग्राउंड में शहीद मंगल पांडेय ने गोली चलाई,अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया, इसलिए हम आजाद हैं। पूर्वांचल ने देश को कई स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं। इतिहास गवाह है जब-जब देश में संकट आया, पूर्वांचल ने अपने लाल राष्ट्र को समर्पित किया। आज इन्ही कार्यों से प्रेरित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मां भारती की सेवा कर रही है, परिषद से निकले नेता ही भारत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। बुधवार को सबके प्रयास से सबका विकास कार्यालय में आयोजित युवा संगोष्ठी को, संबोधित करते हुए यह बातें मुख्य अतिथि शशांक मणि ने कही। उन्होंने आगे कहा कि एक छात्र नेता समाधान की राजनीति करता है, विद्यार्थी जीवन से ही उन्हें यह सीख मिलती है।
गोष्ठी में देवरिया के छात्र नेता सम्मिलित हुए, कार्यक्रम का संचालन शुभम नाथ त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालमुकुंद मिश्रा, करन त्रिपाठी, अंगद यादव, सुजल श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, अतुल शर्मा, विवेक मिश्रा, मयंक उपाध्याय,प्रिंस चौबे, इशु त्रिपाठी और रूपेश सिंह, चंकी पांडेय, ऋषि तिवारी सहित देवरिया के सैकड़ो युवा उपस्थित थे।
समाज की हर बुराई का समाधान है छात्र – विजय शुक्ला
युवा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए छात्र नेता विजय शुक्ला ने कहा कि छात्र नेता ही एक ऐसा नेता होता है कि समाज में फैली हर बुराई का नाश, बिना किसी भेदभाव के कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक मणि आप सबको सशक्त करने का संकल्प लिए हुए हैं, इनके दिखाए मार्ग पर युवा चले।
छात्र नेता राधेश्याम शुक्ला ने कहा कि युवाओं को आज जमीनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है, सोशल मीडिया के माध्यम से बात रखें लेकिन जमीन पर भी उतरें। शशांक मणि जैसे इमानदार नेताओं को अपना आदर्श बनाकर अपनी राजनीतिक यात्रा में युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।
शशांक मणि की वजह से मेरा जीवन बदला – आदित्यनाथ
कार्यक्रम में आए युवाओं में इंजीनियरिंग के छात्र आदित्यनाथ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में भारत युवाओं का देश है, हमें अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है। मैंने शशांक मणि के विजन और मिशन को समझा और उनके सुझाव पर चला। मैं आप सबसे यह कह सकता हूं कि मेरा जीवन आज बदल गया है। गोष्ठी में आए छात्र अतुल ने कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, जनमानस की समस्याओं का समाधान जरूरी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

11 minutes ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

25 minutes ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

27 minutes ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

32 minutes ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

37 minutes ago

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

48 minutes ago