पर्यावरण को अनुकूल बनाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति करे पौधरोपण: प्रो. पूनम टंडन

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में विविध आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के द्वारा महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ एवं जिला वन विभाग तथा गोरखपुरिया भोजपुरिया के सहयोग से महाराणा प्रताप परिसर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा पौधरोपण किया गया। महाराणा प्रताप परिसर स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संरक्षण में एक पर्यावरण जागरूकता सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
पौधरोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है।
उन्होंने वृक्षों के रखरखाव पर जोर देते हुए वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर घटते पेड़ एवं बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय, प्रो. सरिता पाण्डेय, डॉ. विभाष मिश्र, डॉ. महेंद्र सिंह, डा. अमित उपाध्याय, दीपेंद्र मोहन सिंह, जिला वन अधिकारी विकास यादव, गोरखपुरिया भोजपुरिया के विकास श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्र, सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार, शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, प्रिया सिंह, चिन्मयानन्द मल्ल आदि बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

1 hour ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

2 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

2 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

2 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

2 hours ago