अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु जनपदवासियों से की अपील
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवंर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जिलाधिकारी आवास के निकट राजकीय भूमि बड़गो में पौधरोपण किया।
अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें।
इसी क्रम में सयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 1973 से प्रत्येक वर्ष 05 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन मानस को पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के दृष्टिगत बड़गो मे 21 पौधों का रोपड़ अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपायुक्त मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पौधरोपण करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…