सलेमपुर क्षेत्र के बरठा चौराहे पर राष्ट्रीय सचिव का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान का निर्माण देश के मनीषियों ने बड़े ही त्याग के बाद समाज के दबे कुचले, वंचित ,दलितों व पिछड़ों को समाज में उनकी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया है। अगर संविधान पर कोई खतरा आता है तो इसकी रक्षा के लिए हर कांग्रेसी कुर्बानी देने को तैयार है। उक्त बातें सलेमपुर क्षेत्र के बरठा चौराहे पर बुधवार को अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा।उन्होंने कहा कि आज भाजपा इसी संविधान को बदलने के लिए परेशान है। लेकिन राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भाजपा के मंसूबो को सफल नहीं होने देगी।आज देश के कमजोर तबके की लड़ाई केवल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही लड़ रहे हैं।इसके लिए उन्होंने जातीय जनगणना की बात को केन्द्र सरकार से करवाने को मजबूर कर दिया। जनगणना के बाद जिसकी जितनी हिस्सेदारी होगी उसको उसका अधिकार प्राप्त होगा। स्वागत करने वालों में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, बदरे आलम, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यम पांडेय, डॉ रमेश कुशवाहा, अवधेश यादव, आनंद शंकर, किताबुद्द्दीन, जीतन कुमार, डॉ मोहन कुशवाहा, मोहम्मद सगीर,गुलाम मुस्तफा, सुदामा प्रसाद,संतोष शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…
त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…