चंदौली/धानापुर(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के नगवा पम्प कैनाल पर पूर्व विधायक मनोज सिंह क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति काफी गंभीर हैं। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगवां पंप कैनाल का निरीक्षण किया। वहां तैनात कर्मियों से पंप कैनाल के बारे में जानकारी ली। हिदायत दी कि किसी भी सूरत में पंप कैनाल का संचालन बंद नहीं होना चाहिए। कहा कि जो भी गड़बड़ी हो उसे तत्काल दुरुस्त कराकर पंप कैनाल का संचालन शुरू किया जाएं, ताकि सूख चुकी नहरें पानी से लबालब हो सकें। इस दौरान पूर्व विधायक सिंचाई विभाग के एक्सईएन से बजरिए मोबाइल वार्ता कर दो दिनों के अंदर समस्या के निराकरण करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी होने और पम्प खराब होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर कि विदित हो कि 15 दिनों से पम्प में गड़बड़ी होने के कारण नगवां पंप कैनाल का संचालन बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते पंप कैनाल से सम्बद्ध नहरें पूरी तरह से सूख चुकी हैं। किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जब पूर्व विधायक मनोज सिंह को इसके बारे में पता चला तो वे तत्काल पंप कैनाल पर जा पहुंचे और अधिकारीयों से तत्काल नहर चालू कराने कों लेकर हिदायत दिया और बीजेपी सरकार पर जमकर हमलावर दिखे उन्होंने चेताया कि जल्द समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि धान कि नर्सरी डालने का समय आ चूका है लेकिन पम्प कैनाल चालू नहीं हो पाया है और नहरों कि सफाई भी नहीं हुई है ऐसे में किसानों कों चिंता सता रही है।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…