कांग्रेसियों ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान
भाटपाररानी, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाटपाररानी में ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा व सोहनपुर बनकटा के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान करीब पांच सौ लोगों के हस्ताक्षर कराए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाटपाररानी विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार है।यह अभियान पूरे देश में चल रहा है। भाजपा की सरकार ने आमजन से जो वादा किया था वह सिर्फ कागजी खानापूर्ति बन कर रह गया है। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों व किसानों के साथ धोखा किया है। यह वर्ग आज सबसे ज्यादा परेशान है।ब्लॉक अध्यक्ष भाटपाररानी सत्यपाल सिंह उर्फ कन्हैया कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान को कार्यकर्ता गांव में जाकर चला रहे हैं तथा लोगों को जागरूक कर रहे हैं।ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का चौमुखी विकास हो सकता है।जिला सचिव ध्रुव प्रसाद आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने दबे कुचले व दलितों को अधिकार दिलाने व समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। जिला सचिव जितेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।कार्यक्रम के दौरान जगरनाथ यादव ,राजकिशोर यादव, जितेन्द्र यादव,जेपी यादव,विराट यादव,हरिश्चन्द्र यादव, दुर्गेश साहनी,, विनय प्रसाद,दिलीप खरवार,सुनील यादव,उदयनारायण यादव, दिलजान अंसारी,अनिल यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…
डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…