तीन साल बाद भी कुर्सी पर जमे हैं सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार

अवैध निर्माण से करोड़ों के महसूल का नुकसान! मनपा एल विभाग में जमकर चल रहा अवैध निर्माण का भ्रष्टाचार!

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला एल विभाग मनपा के इमारत व कारखाने विभाग मे कार्यरत सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है, लेकिन नियमों के बावजूद अब तक उनकी बदली नहीं की गई। एक ही कुर्सी पर जमे अन्नमवार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बेकाबू अवैध निर्माणों को बढ़ावा देकर मनपा को करोड़ों रुपये के महसूल का नुकसान पहुँचाया है। सूत्रों के अनुसार, अन्नमवार के कार्यकाल में वार्ड क्र.170 ,171 ,169 व 168 सहित एल विभाग के अनेक क्षेत्रों में बिना अनुमति के निर्माण कार्य, गेस्ट हाऊस, लॉजिंग-बोर्डिंग, और व्यवसायिक ढांचे पनपते रहे, जिनपर कार्रवाई के बजाय अन्नमवार ने आँखें मूँद रखीं थी।
स्थानीय शिकायतकर्ता और समाजसेवियों का कहना है कि अन्नमवार की मिलीभगत से कई बांधकाम निर्माण माफिया आज खुलेआम अवैध निर्माण कर रहे हैं। बार-बार की गई शिकायतों और कार्रवाई की मांगों के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे यह संदेह और गहराता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।
मनपा कायदा व नियमों के अनुसार, किसी भी अधिकारी का एक ही पद पर अधिक समय तक बने रहना हितों के टकराव को जन्म देता है। बावजूद इसके, अन्नमवार की पदस्थापना लगातार बनी रहना यह दर्शाता है कि उच्चाधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अब यह देखना बाकी है कि मनपा प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध निर्माण का भ्रष्टाचार यूं ही चलता रहेगा?

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

1 hour ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

1 hour ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago