पत्रकारिता में नैतिकता और अनुशासन अनिवार्य: दिलीप मल्ल

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय उप नगर भाटपार रानी के वार्ड संख्या 10 स्थित गुरुकुलम प्लेवे स्कूल परिसर में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री दिलीप मल्ल ने कहा कि पत्रकार का चरित्र समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। पत्रकारिता में नैतिकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का पालन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रेस एसोसिएशन प्रदेश के 64 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन से जुड़े सदस्य निरंतर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलीप मल्ल ने कहा कि यदि संगठन का प्रत्येक सदस्य नियमों का अक्षरशः पालन करे, तो संगठन जनपद में एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान स्थापित करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश उपाध्याय ने कहा कि जनपद में कई संगठन कार्यरत हैं, लेकिन पत्रकार प्रेस एसोसिएशन स्वच्छ, निर्भीक और पारदर्शी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। डॉ. मोतीलाल ने अपने पत्रकारिता अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो संगठन पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता है, वही सम्मान और ख्याति अर्जित करता है। इसके लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर नैतिक मूल्यों के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन आवश्यक है।
संस्थान के निदेशक लोकेश दुबे ने कहा कि समाज के विकास और उन्नयन की बड़ी जिम्मेदारी पत्रकारों के कंधों पर होती है। मोहित शुक्ला ने कहा कि संगठन प्रत्येक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और सभी को पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि संगठन को जनपद में मजबूत आधार मिल सके।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन की अगली बैठक 11 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है, जिसकी सूचना समय से सभी सदस्यों को दी जाएगी।
इस अवसर पर कामेश वर्मा, प्रवीण मिश्र, गोल्डेन वर्मा, मनौव्वर अंसारी, प्रमोद गुप्ता, राकेश तिवारी, दिलीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेला, 25 मरीजों की हुई जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…

2 hours ago

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

4 hours ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

4 hours ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

4 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

5 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

5 hours ago